Homeअयोध्यासंपूर्ण संत समाज में शोक की लहर

संपूर्ण संत समाज में शोक की लहर

अयोध्या बिग ब्रेकिंग

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि न्यास के संस्थापक सदस्य, संत समाज के गौरव और पूर्व सांसद डॉ. श्रीराम विलास दास वेदांती जी महाराज के साकेत वास से अयोध्या सहित संपूर्ण संत समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन का समाचार मिलते ही श्रद्धालुओं, अनुयायियों और रामभक्तों में गहरा दुख व्याप्त हो गया। डॉ. वेदांती जी महाराज का जीवन रामभक्ति, धर्म, राष्ट्र और संस्कृति के लिए समर्पित रहा।श्री महाराज जी के उत्तराधिकारी एवं वशिष्ठ पीठाधीश्वर डॉ. राघवेश दास वेदांती जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य महाराज जी की शोभायात्रा 16 दिसंबर 2025, दिन मंगलवार को निकाली जाएगी। शोभायात्रा अयोध्या स्थित हिंदू धाम आश्रम से सुबह लगभग 10:30 बजे के बाद प्रारंभ होगी। इसमें देशभर से संत-महात्मा, साधु-संत, रामभक्त, श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।डॉ. श्रीराम विलास दास वेदांती जी महाराज राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ रहे। उन्होंने मंदिर आंदोलन के कठिन दौर में निर्भीक होकर नेतृत्व किया और धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया। संसद सदस्य रहते हुए भी उन्होंने सदैव सनातन मूल्यों और राष्ट्रहित की आवाज बुलंद की। उनका जीवन सादगी, त्याग और तपस्या का अनुपम उदाहरण रहा।उनके महाप्रयाण को अयोध्या के धार्मिक इतिहास की अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। संत समाज ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. वेदांती जी महाराज का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
19 %
2.2kmh
2 %
Thu
23 °
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!