Homeअम्बेडकर नगरकस्बा चौकी अकबरपुर में सघन चेकिंग अभियान: कानून-व्यवस्था और यातायात को चुस्त-दुरुस्त...

कस्बा चौकी अकबरपुर में सघन चेकिंग अभियान: कानून-व्यवस्था और यातायात को चुस्त-दुरुस्त रखने का संकल्प

साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर नगर

अंबेडकर नगर स्थानीय कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात को सुचारू रखने के उद्देश्य से कस्बा चौकी अकबरपुर में एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चौकी इंचार्ज नेहा सिद्धार्थ के नेतृत्व में यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें वाहनों के कागजातों की सघन जांच के साथ-साथ संदिग्ध तत्वों पर नजर रखी गई।आज सुबह से शुरू हुए इस अभियान में कस्बा चौकी की टीम ने तहसील तिराहे पर विशेष नाकेबंदी की।

Oplus_131072

वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, रसीद, प्रदूषण प्रमाण पत्र और बीमा पेपर की जांच की गई। साथ ही, हेलमेट न पहनने वालों को क्या आता है आप नियमों का पालन करने के लिए सलाह दिया गया, चौकी इंचार्ज नेहा सिद्धार्थ ने बताया, “यह अभियान दोस्ताना माहौल में चलाया गया है, ताकि आम नागरिकों को कोई असुविधा न हो। हमारा मुख्य लक्ष्य कानून-व्यवस्था को चुस्त रखना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Oplus_131072

स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे इलाके में सुरक्षा का अहसास बढ़ा है। नेहा सिद्धार्थ ने आगे भी ऐसे अभियानों को नियमित करने का आश्वासन दिया।यह अभियान क्षेत्र में शांति और सुव्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। जिला प्रशासन ने भी पुलिस टीम को बधाई दी है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
20.8 ° C
20.8 °
20.8 °
22 %
1.4kmh
27 %
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
38 °
Tue
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!