साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर नगर
अम्बेडकरनगर। थाना जहांगीरगंज क्षेत्र में मानवता और साहस की मिसाल पेश करते हुए पुलिसकर्मियों ने समय रहते एक महिला की जान बचा ली। मखदूमपुर गांव निवासी एक महिला मंगलवार को बीमारी से परेशान होकर बिड़हरघाट पुल से नदी में कूद गई थी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया और परिजनों को सौंप दिया।
घटना के अनुसार, शारदा देवी, निवासी मखदूमपुर, लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं। मानसिक तनाव के चलते उन्होंने मंगलवार को बिड़हरघाट पुल से नदी में छलांग लगा दी। गश्त पर तैनात पुलिसकर्मियों चंदन सोनकर, अमित चौहान और अरविंद यादव ने महिला को नदी में कूदते देखा और बिना समय गंवाए जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी।
कुछ ही देर में उन्होंने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद महिला को प्राथमिक उपचार दिलाया गया और परिजनों को बुलाकर घर भिजवाया गया। जहांगीरगंज चौकी प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि महिला बीमारी से काफी परेशान थीं। गनीमत रही कि पुलिस समय पर मौके पर मौजू



