Homeअम्बेडकर नगरफूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध मिठाई फैक्ट्री का भंडाफोड़

फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध मिठाई फैक्ट्री का भंडाफोड़

साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर नगर

अंबेडकरनगर फूड सेफ्टी विभाग ने टाण्डा तहसील क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आसोपुर पेट्रोल पंप के सामने एक खंडहर में संचालित अवैध मिठाई फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस छापेमारी में भारी मात्रा में अखाद्य छेना और अन्य सामग्री जब्त की गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। विभागीय सूत्रों के अनुसार, फैक्ट्री में अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में मिठाइयाँ तैयार की जा रही थीं।

छापेमारी के दौरान लगभग 690 किलो छेना, जिसकी कीमत करीब 1,03,500 रुपये आँकी गई, को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और जनस्वास्थ्य को खतरे को देखते हुए की गई। फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसी अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना की है और प्रशासन से ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों पर और सतर्कता बरतने की माँग की है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
19 %
2.2kmh
2 %
Thu
23 °
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!