Homeअम्बेडकर नगरभव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मां दुर्गा...

भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मां दुर्गा की प्रतिमा की विसर्जन

साकेत न्यूज काशी मिश्रा

हर वर्ष की भांति इस वर्ष की शारदीय नवरात्रि का पर्व टांडा नगर क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब नगरवासियों की आस्था और सामाजिक एकजुटता का अद्भुत प्रतीक नजर आया। ढोल-नगाड़ों की थाप, डीजे की मधुर ध्वनि और जयकारों की गर्जना से नगर की हवा श्रद्धा और उत्साह से गूंज रही है। आपको बताते चलें की हर बार की तरह इस बार भी श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष विशाल मांझी ने पंडित राकेश कुमार मिश्रा के सानिध्य में चितौरा की प्रथम मां दुर्गा की चौंक घंटा घर पर महाआरती कर शोभायात्रा की शुरुआत की और आरती करने के बाद प्रतिमा राजघाट के लिए प्रस्थान हुई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों चौक होते हुए राजघाट की ओर बढ़। मां दुर्गा की सुसज्जित प्रतिमा रथ पर विराजमान और जैसे ही शोभायात्रा आगे बढ़ी, गलियों और सड़कों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। छतों और बालकनियों से पुष्पवर्षा कर श्रद्धालु माता रानी का स्वागत कर रहे हैं। विसर्जन घाट पर अलौकिक दृश्य देखने को मिला भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि ने वातावरण को दिव्य बना दिया इतनी बड़ी भीड़ के बावजूद पूरे आयोजन में अनुशासन और शांति का माहौल बना हुआ है। प्रशासन ने पहले से ही समुचित तैयारियाँ कर ली थीं। टांडा कोतवाल दीपक रघुवंशी के नेतृत्व में नगर को सुरक्षा के कवच में बदल दिया गया है। हर मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, महिला पुलिस की विशेष तैनाती और यातायात के वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था ने यह सुनिश्चित किया कि इतनी बड़ी भीड़ भी पूरी तरह नियंत्रित की जा सकती है इस अवसर पर तहसीलदार निखिलेश कुमार ने स्वयं स्थल पर मौजूद रहकर दायित्वों का निर्वहन करते नजर आए। उन्होंने घाटों पर व्यवस्था और भीड़-नियंत्रण की स्थिति का निरीक्षण किया तथा प्रशासनिक टीम के साथ समन्वय निरंतर बनाए रखे। वहीं टांडा एसडीएम अरविंद त्रिपाठी जी संपूर्ण आयोजन की निगरानी कर रहे हैं, अधिकारी गढ़ एवं पुलिस प्रशासन के सक्रिय प्रयासों से विसर्जन महोत्सव अपनी सफलता के शिखर की ओर बढ़ कर पूर्ण हुआ। श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष विशाल मांझी , उपाध्यक्ष दशरथ मांझी और विनोद मांझी, महामंत्री दिनेश मौर्य और शोभायात्रा अध्यक्ष संतोष अग्रवाल कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ऊर्जा तथा पूरी निष्ठा भाव के साथ सक्रिय रहे ।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
28.9 ° C
28.9 °
28.9 °
15 %
2.1kmh
16 %
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
39 °
Tue
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!