Homeअम्बेडकर नगरसोशल मीडिया पर मरीज से पैसे की मांग का मामला संयुक्त जिला...

सोशल मीडिया पर मरीज से पैसे की मांग का मामला संयुक्त जिला चिकित्सालय में गठित हुई जांच समिति

साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर नगर

अंबेडकरनगर संयुक्त जिला चिकित्सालय अंबेडकरनगर में सोशल मीडिया पर मरीज से पैसे की मांग को लेकर उठे विवाद पर अब प्रशासन सक्रिय हो गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने इस मामले की गहन जांच कराने के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है।

जारी आदेश के मुताबिक समिति की अध्यक्षता डॉ. एस.डी. मिश्रा करेंगे। समिति में डॉ. आर.एस. वर्मा, मेट्रन श्रीमती गुलाबो देवी और मुनीलाल कुमार जायसवाल सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं।मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने निर्देश दिया है कि समिति पूरे प्रकरण की जांच कर तीन दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे। आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों को भी कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
20.8 ° C
20.8 °
20.8 °
22 %
1.4kmh
27 %
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
38 °
Tue
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!