HomeUncategorizedटाण्डा एसडीएम ने दोषी लेखपाल को तत्काल निलंबित कर जांच के आदेश...

टाण्डा एसडीएम ने दोषी लेखपाल को तत्काल निलंबित कर जांच के आदेश दिए

साकेत न्यूज काशी मिश्रा

टांडा उपजिलाधिकारी अरविंद त्रिपाठी ने तहसील क्षेत्र के बढियानी कलां में तैनात लेखपाल विकास कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक आचरण नियमावली 1956 के उल्लंघन के आरोपों के बाद की गई है,जो प्रशासन की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाता है।जानकारी के अनुसार, कानूनगो काली प्रसाद द्वारा एसडीएम टांडा को दिए गए शिकायती पत्र में लेखपाल विकास कुमार के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की मांग की गई थी।

एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार टांडा द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में लेखपाल को दोषी पाया गया। इसके बाद एसडीएम अरविंद त्रिपाठी ने तत्काल निलंबन का आदेश जारी करते हुए नायब तहसीलदार बसखारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि विकास कुमार के खिलाफ अविलंब आरोप पत्र तैयार किया जाए।इस कदम से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है,

लेकिन यह स्थानीय निवासियों के बीच प्रशासन के प्रति विश्वास को मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है। एसडीएम की इस त्वरित कार्रवाई से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की दिशा में सकारात्मक संदेश गया है, जो सरकारी सेवाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
20.8 ° C
20.8 °
20.8 °
22 %
1.4kmh
27 %
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
38 °
Tue
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!