HomeUncategorizedनशीली दवाओं के इंजेक्शन से बिगड़ रहा भविष्य,

नशीली दवाओं के इंजेक्शन से बिगड़ रहा भविष्य,

अंबेडकर नगर अंतर्गत नशीली दवाओं का कारोबार तेजी से पांव पसार रहा है। शाम ढलते ही कई लड़के इकट्ठा होकर नशीली दवाओं और इंजेक्शन का सेवन करते देखे जाते हैं। यह गंभीर स्थिति न केवल युवाओं के स्वास्थ्य के लिए खतरा है बल्कि पूरे समाज के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन चुकी है।नशीली दवाओं का सेवन युवाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। इससे अपराध की घटनाएं भी बढ़ने का खतरा रहता है और समाज में अस्थिरता पैदा होती है।

यदि समय रहते प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है।प्रशासन को इस मामले में सख्त कदम उठाते हुए नशीली दवाओं के कारोबार को रोकना चाहिए और जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।नशे के दुष्प्रभावों को लेकर आम लोगों में जागरूकता अभियान चलाना जरूरी है।

ताकि युवा वर्ग इस जाल से बच सके।नशीली दवाओं के कारोबारियों की पहचान कर उनके खिलाफ अभियान चलाना समय की मांग है। समाज को सुरक्षित बनाने और युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने होंगे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
20.8 ° C
20.8 °
20.8 °
22 %
1.4kmh
27 %
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
38 °
Tue
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!