Homeअम्बेडकर नगरपुलिस ने पत्नी समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने पत्नी समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

साकेत न्यूज काशी मिश्रा

अंबेडकरनगर जिले के थाना कोतवाली टाण्डा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के पुन्धर झील के किनारे खेत में कबाड़ बीनने वाले मोहम्मद अनीस का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच के बाद मृतक की पत्नी और दो सालों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा दिया। आपको बताते चलें कि मृतक अनीस लंबे समय से नशे का आदी था। नशे की लत और उधारी के बोझ से उसका परिवार लगातार कलह का शिकार था।

पत्नी हिना फातिमा अक्सर बच्चों को लेकर मायके चली जाती थी। कई बार अनीस के ससुराल वाले भी विवाद सुलझाने आते, लेकिन झगड़े और बढ़ जाते।
करीब 20 दिन पहले हिना फातिमा अपने चार बच्चों के साथ मायके चली गई थी। अनीस कई बार पत्नी को मनाने गया, लेकिन हर बार उसे दुत्कार दिया गया। रविवार 14 सितम्बर की सुबह पुन्थर झील किनारे खेत में अनीस का शव मिला।

शव के गले में रस्सी बंधी थी, जिससे साफ हो गया कि उसकी गला कसकर हत्या की गई। मृतक के भाई रईश अहमद ने पुलिस को जानकारी दी कि अनीस को उसकी पत्नी हिना फातिमा और उसके दोनों भाईयों ने मिलकर मार डाला।

पुलिस की पुछताछ में हत्या में प्रयुक्त एक अदद रस्सी (मटमैला रंग) पुलिस की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी टांडा के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी मय टीम (कांस्टेबल हरगोविन्द, कांस्टेबल मोहित कुमार, महिला कांस्टेबल जागृति पाण्डेय) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया।वहीं टाण्डा पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या कांड का मात्र 6 से घंटों में खुलासा कर मृतक की पत्नी और उसके भाईयों को हिरासत में लेकर न्यायालय भेजा दिया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
28.9 ° C
28.9 °
28.9 °
15 %
2.1kmh
16 %
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
39 °
Tue
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!