Homeअम्बेडकर नगरभारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती पर नमन

भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती पर नमन

साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर नगर

अंबेडकरनगर भारत रत्न स्व. पं. गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रंजीत सिंह, अपर उपजिलाधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेश चंद द्विवेदी सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने पंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया।

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रंजीत सिंह ने पं. गोविंद बल्लभ पंत के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक, प्रभावशाली वक्ता और तर्कशक्ति के धनी थे। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राष्ट्रहित में कई दूरगामी निर्णय लिए। कुली बेगार प्रथा को समाप्त करने, कृषि सुधारों और जमींदारी उन्मूलन जैसे सामाजिक-राजनीतिक सुधारों के लिए उनका संघर्ष ऐतिहासिक रहा।कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने पंत जी के विचारों और कार्यों से प्रेरणा लेने का संकल्प दोहराया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
28.9 ° C
28.9 °
28.9 °
15 %
2.1kmh
16 %
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
39 °
Tue
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!