Homeअम्बेडकर नगरउप जिलाधिकारी टांडा ने कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के मध्याह्न भोजन का...

उप जिलाधिकारी टांडा ने कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के मध्याह्न भोजन का किया निरीक्षण

साकेत न्यूज काशी मिश्रा

अम्बेडकर नगर आपको बताते चलें की दिनांक 2 सितंबर 2025 को समय लगभग 10:30 बजे उप जिलाधिकारी टांडा द्वारा कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर बेल्दहां में मध्याह्न भोजन का निरीक्षण किया गया। वहीं उप जिलाधिकारी ने कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर बेल्दहां का औचक निरीक्षण किया शिक्षा की गुणवत्ता का लिया जायजा, भोजन व्यवस्था देखी और उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए

टाण्डा उप जिलाधिकारी ने आज प्रातःकाल 10:30 बजे कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर बेल्दहां के विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। कक्षा 1 में पहुँचकर उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए कहा “बोलो मेरे साथ, नन्हा मुन्ना राही हूँ, देश का सिपाही हूँ, जय हिंद, जय हिंद।” बच्चों ने भी पूरे उत्साह से उप जिलाधिकारी के साथ नारे लगाए। इसके उपरान्त उप जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक की सभी कक्षाओं का भ्रमण किया और शिक्षा की गुणवत्ता का जायजा लिया।

उन्होंने ब्लैकबोर्ड पर पढ़ाया और बच्चों को भी लिखने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान गणित के पहाड़े, इतिहास एवं विज्ञान विषय से संबंधित जानकारी की स्थिति का आकलन किया। वहीं उप जिलाधिकारी ने विद्यालय में बन रहे मध्याह्न भोजन की व्यवस्था भी देखी और रसोइयों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और बच्चे के साथ बैठा कर भोजन को खाया और भोजन की गुणवत्ता का भी जायजा लिया साथ ही, विद्यालय में उपस्थिति अपेक्षाकृत कम होने पर उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि अभिभावकों को प्रेरित कर बच्चों की सत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
20.8 ° C
20.8 °
20.8 °
22 %
1.4kmh
27 %
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
38 °
Tue
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!