Homeअम्बेडकर नगरअखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा अंबेडकर नगर के पदाधिकारीयों की बैठक संपन्न...

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा अंबेडकर नगर के पदाधिकारीयों की बैठक संपन्न हुई।

साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर नगर

अध्यक्षता संगठन के संरक्षक आत्माराम तिवारी एवं संचालन संगठन मंत्री राजेंद्र प्रसाद दुबे ने की। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज के ऊपर चौतरफा हमला किया जा रहा है। संगठन को बहुत सूझबूझ के साथ अपनी भूमिका निभाने की आवश्यकता है।

संगठन के माध्यम से ही अपने समाज के ऊपर हो रहे हमले का जवाब दिया जा सकता है। संगठन मंत्री बलराम मिश्र ने कहा कि हमारा संगठन ब्राह्मण समाज के ऊपर आ रही समस्याओं को लेकर गंभीर है। उन्होंने आवाहन किया कि हमारे समाज में तमाम ऐसे लोग हैं जो बेहद गरीबी में जीवन यापन कर रहे हैं।

संगठन विचार करके उनकी कन्याओं के विवाह में संगठन की तरफ से यथाशक्ति सहयोग करेग। गरीब ब्राह्मणों के बच्चों को अच्छे गुरुकुलों में डालकर उन्हें संस्कारित शिक्षा दिलाने में मदद करेगा। जिससे आने वाले समय में समाज को विद्वान ब्राह्मण मिल सके।
आलापुर विधानसभा क्षेत्र को सामान्य सीट बनाए जाने के लिए आलापुर के लोग लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

यदि जल्द ही सरकार कोई निर्णय नहीं लेती है तो अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा संघर्ष में पूर्ण सहयोग करेगी। बैठक में प्रमुख रूप से महासचिव वागीश मिश्र, जिला सलाहकार हरिशंकर तिवारी, सर्वेश पांडेय, जनार्दन पांडेय, अनुरोध तिवारी, मंडल प्रभारी मीरा पांडेय, महिला जिला उपाध्यक्ष रेनू तिवारी, पप्पू दुबे, जितेंद्र कुमार दुबे, वेदांत स्वरूप तिवारी, परशुराम सेवा जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ल, परशुराम सेवा जिला प्रभारी नन्हे चौबे, आचार्य मंटू तिवारी, संजय कुमार उपाध्याय आदि भारी संख्या में लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
8 %
3.3kmh
4 %
Fri
37 °
Sat
39 °
Sun
39 °
Mon
38 °
Tue
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!