साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर नगर
अम्बेडकरनगर, 18 अगस्त जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जीरो पावर्टी, नदियों का जीर्णोद्धार, THR योजना, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सीडी-रेटियो, बाढ़ से बचाव, सोलर रूफटॉप, चारागाह प्रबंधन, निराश्रित गोवंश संरक्षण, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, रिक्त दुकानों का व्यवस्थापन, मत्स्य पालन, कौशल विकास, संचारी रोग नियंत्रण तथा नगरीय क्षेत्रों में जल निकासी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
तमसा नदी जीर्णोद्धार व पर्यटन विकास पर जोर
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार श्रवण धाम क्षेत्र में तमसा नदी के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। साथ ही सभी सरकारी भवनों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाने हेतु शीघ्र एस्टीमेट तैयार कर कार्यवाही करने को कहा।
सीडी-रेटियो व सड़क सुरक्षा पर निर्देश
बैंकों को सीडी-रेटियो में सुधार लाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने तथा सड़क सुरक्षा के तहत ब्लैक स्पॉट सुधार व रोड फर्नीचर सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए गए।
गोवंश संरक्षण और चारे की व्यवस्था

जिलाधिकारी ने गौशालाओं में चारे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु भूमि चिन्हित कर चारे की बुवाई कराने और ससपना स्थित निर्माणाधीन बड़े गोसंरक्षण केंद्र को शीघ्र पूर्ण कराने का आदेश दिया।स्वास्थ्य व जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान,आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों का शत-प्रतिशत गोल्डन कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान और कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका परिषद अकबरपुर को मार्ग मरम्मत कार्य तेजी से कराने और खाद एवं रसद विभाग की रिक्त तीन दुकानों का तत्काल व्यवस्थापन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।

मत्स्य विभाग को भी खाली तालाबों को चिन्हित कर नियमानुसार पट्टा आवंटन कराने के निर्देश दिए गए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अनुपम सिंह, परियोजना अधिकारी डीआरडीए, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



