साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर नगर
अम्बेडकरनगर पुलिस कार्यालय की जनसुनवाई सोमवार को उस वक्त एक्शन मोड में बदल गई, जब केशव कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। शिकायतें खत्म होते ही उनका लहजा बदल गया — सख्त आवाज में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेताया, “अब नोटबुक में नाम लिखना शुरू कर दो… अगली बार शिकायत आई तो कुर्सी खाली करवानी पड़ेगी।

”हर फरियादी को न्याय का भरोसा देते हुए उन्होंने मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण कराया और बाकी के लिए समय सीमा तय कर दी। जनसुनवाई का माहौल ऐसा था कि एक-एक अधिकारी पसीना पोंछते दिखे , जबकि फरियादियों के चेहरे पर सुकून और उम्मीद साफ झलक रही थी।



