Homeअम्बेडकर नगरविद्यार्थी परिषद 40 हजार विद्यार्थियों को बनाएगी सदस्य

विद्यार्थी परिषद 40 हजार विद्यार्थियों को बनाएगी सदस्य

साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर नगर

अम्बेडकर नगर। जिले भर में विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की सदस्यता अभियान लगातार जारी है। परिषद के कार्यकर्ता इंटर कालेजों में विद्यार्थियों को परिषद की सदस्यता दिलवा रहे हैं। जिला संयोजक आदित्य मोदनवाल ने बताया कि एबीवीपी अम्बेडकर नगर जिले में 40 हजार विद्यार्थियों को सदस्य बनाया जाना है। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने
बीएन इंटर कॉलेज, विवेकानंद शिशु कुंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया। कई सौ विद्यार्थियों ने एबीवीपी की सदस्यता लेकर गौरव की अनुभूति की। विभाग सह संयोजक नितिन गुप्ता ने कहा कि एबीवीपी की स्थापना राष्ट्र के पुनर्निर्माण के उद्देश्य से हुई थी। अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के कारण ही एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। इस दौरान जिला सह संयोजक सूर्यांश, तहसील संयोजक अकबरपुर शिवम राणा, तहसील संयोजक टांडा मान्या, नगर मंत्री वीर प्रताप व आलोक तिवारी, श्रीकांत बजाज, आदर्श गौड़, श्रेष्ठ अग्रवाल आदि अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
20.8 ° C
20.8 °
20.8 °
22 %
1.4kmh
27 %
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
38 °
Tue
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!