Homeअम्बेडकर नगरघर में छिपे पाक्सो एक्ट के आरोपी पर टाण्डा पुलिस का शिकंजा,...

घर में छिपे पाक्सो एक्ट के आरोपी पर टाण्डा पुलिस का शिकंजा, दबिश देकर किया गिरफ्तार

साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर नगर

जनपद अम्बेडकरनगर में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना कोतवाली टाण्डा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

थाना टाण्डा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 192/2025 धारा 75(2)/115(2)/352/351(3) बीएनएस एवं 7/8 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त शिवपूजन पुत्र त्रिलोकीनाथ, निवासी ग्राम पिपरी मोहम्मदी थाना कोतवाली टाण्डा, उम्र लगभग 25 वर्ष को दिनांक 24 जून 2025 को समय लगभग 11:32 बजे अभियुक्त के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के पश्चात थाना टाण्डा पर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास मुकदमा अपराध संख्या 192/2025 धारा 75(2)/115(2)/352/351(3) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना कोतवाली टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर में दर्ज है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन, कांस्टेबल राहुल यादव तथा कांस्टेबल कृष्णानन्द सिंह शामिल रहे। थाना टाण्डा पुलिस की इस तत्परता से स्पष्ट है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
32.3 ° C
32.3 °
32.3 °
59 %
3kmh
100 %
Fri
31 °
Sat
32 °
Sun
28 °
Mon
31 °
Tue
31 °

Most Popular

error: Content is protected !!