Homeअम्बेडकर नगर9 साल बाद मिला न्याय का रास्ता: मारुति एजेंसी पर 2 करोड़...

9 साल बाद मिला न्याय का रास्ता: मारुति एजेंसी पर 2 करोड़ की जमीन कब्जाने के मामले में प्रशासन सक्रिय, मजिस्ट्रेट ने दी कुर्की की अनुमति

साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर नगर

अंबेडकरनगर: जिले में एक लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद मामले में आखिरकार पीड़ित किसान को न्याय की आस जगी है। लगभग 9 वर्षों पूर्व मारुति एजेंसी पर 2 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगा था। इतने वर्षों बाद अब प्रशासन ने इस गंभीर मामले को संज्ञान में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवादित भूमि को लेकर न्यायालय में मामला विचाराधीन था। हाल ही में मजिस्ट्रेट ने विवादित भूमि की कुर्की का आदेश जारी कर दिया है, जिससे किसान को न्याय मिलने की उम्मीद फिर से जगी है।

पीड़ित किसान वर्षों से प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर लगा रहा था, लेकिन अब मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए इस आदेश को किसान के संघर्ष की जीत माना जा रहा है। प्रशासनिक कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था में विश्वास बहाल हुआ है।

इस प्रकरण में अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसी की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
25.7 ° C
25.7 °
25.7 °
87 %
0.8kmh
39 %
Sat
32 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
29 °
Wed
30 °

Most Popular

error: Content is protected !!