Homeअम्बेडकर नगरनगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर नगर

अंबेडकरनगर जनपद के बसखारी कस्बे में तालाब पाटने का विरोध करने वाले विनोद यादव के खिलाफ नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।बसखारी के पूर्वी-दक्षिणी छोर पर स्थित एक तालाब को कुछ लोग पाट रहे थे। स्थानीय निवासी इसका विरोध कर रहे थे।

विरोध के दौरान स्थानीय नागरिक विनोद यादव ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता ने बसखारी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने विनोद यादव को गिरफ्तार कर लिया।विनोद यादव की गिरफ्तारी के विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग थाने पहुंचे।

थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया है।नायब तहसीलदार टांडा ने मौके पर पहुंचकर लोगों को आश्वासन दिया कि सोमवार को विवादित तालाब की पैमाइश कराई जाएगी। इस आश्वासन के बाद स्थानीय नागरिक वापस लौट गए।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
29.9 ° C
29.9 °
29.9 °
71 %
0.6kmh
99 %
Sat
33 °
Sun
29 °
Mon
28 °
Tue
30 °
Wed
31 °

Most Popular

error: Content is protected !!