साकेत न्यूज संवाददाता
अम्बेडकर नगर वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। इस खास दिन पर बेहद शुभ योग बन रहे हैं, जिनका असर कुछ राशियों पर बहुत ही सकारात्मक होगा। यह दिन बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।
मान्यता है कि इसी दिन भगवान बुद्ध को बोधगया में ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल बुद्ध पूर्णिमा 12 मई 2025 को मनाई जाएगी। ज्योतिष की मानें तो इस बार की पूर्णिमा बेहद खास है क्योंकि इस खास दिन पर वरियान योग और रवि योग भी बन रहे हैं।
जिन्हें ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है। वहीं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इन शुभ योगों का असर सभी राशियों पर भी पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों को इसका विशेष लाभ मिलेगा।
ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी हैं ये लकी राशियां… बुद्ध पूर्णिमा के दिन वृषभ राशि वालों के जीवन में खुशियों की नई शुरुआत हो सकती है। विशेष रूप से आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिलेगा। अगर आप किसी आर्थिक तंगी या अस्थिरता का सामना कर रहे थे, तो इससे आपको छुटकारा मिल सकता है।
मानसिक रूप से भी आप पहले से अधिक मजबूत और आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे। इस समय आपके करियर से जुड़ी समस्याएं भी धीरे-धीरे हल हो सकती हैं। पुराने अटके काम पूरे होंगे और नई योजनाएं भी सफल हो सकती हैं। इसके साथ ही दांपत्य जीवन में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
नया काम शुरू करने से पहले क्या किसी को बताना चाहिए या नहीं? कर्क राशि बुद्ध पूर्णिमा कर्क राशि वालों के लिए भी शुभ संदेश लेकर आ रही है।
इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। घर में सुख-सुविधाओं की वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। उनकी एकाग्रता बढ़ेगी और पढ़ाई में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
विवाहित लोगों के जीवन में खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के लोगों को मानसिक शांति का अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र में भी सम्मान मिलेगा। कुछ लोगों को पदोन्नति का भी लाभ मिल सकता है।