साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर नगर
अंबेडकर नगर मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर (टांडा) में A पॉजिटिव रक्त की कमी की सूचना पर रेड क्रॉस सोसाइटी ने तात्कालिक रक्तदान शिविर आयोजित किया।यूथ आइकॉन एवं रेड क्रॉस प्रबंधकारिणी सदस्य प्रवीण गुप्ता के आह्वान पर शिविर में 10 लोगों ने पंजीकरण कराया,
जिनमें से 6 युवाओं — धर्मेन्द्र सिंह, अनिल वर्मा, सुनील गुप्ता, बजरंगी मोदनवाल, धर्मेन्द्र मौर्य और अनुभव प्रधान — ने रक्तदान किया।सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रवीण गुप्ता ने कहा— “रक्त की कमी से किसी की जान न जाए, यही हमारा उद्देश्य है।”कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज रक्तकेंद्र की टीम व रेड क्रॉस पदाधिकारी मौजूद रहे।



