साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर नगर

अम्बेडकरनगर जातिगत जनगणना की लडाई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, बहुजन नायक राहुल गांधी ने शुरू की थी, जिसके लिए सड़क से लेकर सदन तक आवाज बुलंद करते रहे उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कही।
उन्होंने कहा सामाजिक न्याय की लड़ाई में एक ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है।

जातीय जनगणना की मांग अब एक जन आंदोलन बन गई है और कांग्रेस पार्टी के विजय का प्रतीक बन गई है।
नि प्रदेश सचिव मो अनीश खान, ए आई सी सी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी , पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार पाल ने कहा जननायक राहुल गांधी ने इस मुद्दे को संसद से लेकर जनता के बीच प्रभावी ढंग से उठाया, और आज वही आवाज़ सरकार को जातीय जनगणना कराने के लिए मजबूर कर दिया।
जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल “छोटू”, डॉ सतीश चंद्र प्रजापति, श्रीकांत वर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, रेहान जैदी, विकल्प मिश्र, हेमंत यादव, जितेन्द्र पटेल,राम सम्हार ने कहा जातीय जनगणना सिर्फ आंकड़ों की बात नहीं है, यह अधिकार और हिस्सेदारी की नींव है। अब देश का हर वर्ग सही मायनों में गिना और समझा जाएगा। कांग्रेस की यह बड़ी विजय है जातिगत गिनती के बिना हिस्सेदारी संभव नहीं। कांग्रेस पार्टी हर वर्ग को अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू” ने बताया आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराने के लिए तैयार होने पर जिला कांग्रेस कमेटी अम्बेडकरनगर के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में कांग्रेसजन जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से पटेल नगर तिराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा तक पदमार्च करके जननायक राहुल गांधी को धन्यवाद दिया।

सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम स्थगित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व ज़िला अध्यक्ष सै मेराजुद्दीन किछौछवी, राम कुमार पाल, नि प्रदेश सचिव मो अनीश खान, कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू”, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल “छोटू”, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद द्विजेन्द्र नारायण शुक्ल, डा सतीश चंद्र प्रजापति, रेहान जैदी, अमरनाथ यादव, जितेन्द्र पटेल, अफरोज आलम वेग, श्रीकांत वर्मा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जैसराज गौतम, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित कुमार यादव”संजय”, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मो जियाउद्दीन अंसारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हेमंत यादव, सोशल मीडिया प्रदेश सचिव विकल्प मिश्र,नि ब्लाक अध्यक्ष अकबरपुर आदित्य नारायण तिवारी “बंटी”, नि नगर अध्यक्ष राजेश प्रजापति, असगर अली, अजय पासवान, फिरोज अहमद किछौछवी, राजकुमार अग्रहरी, राम केवल मौर्य, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव तौसीफ अहमद “मोनू”, नंदकुमार गुप्ता “दद्दू”, कटेहरी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो सोयेब अनीश खान, राधेश्याम चौहान, राकेश वर्मा, आपताब अहमद, महेंद्र प्रताप वर्मा, जकी शाह, शन्ने खान, दीनानाथ यादव समेत अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
32.3 ° C
32.3 °
32.3 °
59 %
3kmh
100 %
Fri
31 °
Sat
32 °
Sun
28 °
Mon
31 °
Tue
31 °

Most Popular

error: Content is protected !!