साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर नगर
अम्बेडकरनगर आगामी ८ मई को कांग्रेस पार्टी अम्बेडकरनगर जनपद के जिला मुख्यालय के अम्बेडकर प्रतिमा के सामने पार्क में होना प्रस्तावित है, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्य नारायण पटेल समेत अनेक प्रदेश स्तरीय नेता सम्मिलित होंगे उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कही।
उन्होंने कहा संविधान बचाओ रैली में जनपद से लगभग हजारों लोग शामिल होंगे। जनपद के प्रत्येक कांग्रेसजन को अपने समर्थकों के संग संविधान को बचाने के लिए आना होगा।
पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार पाल ने कहा अम्बेडकरनगर जनपद के समस्त सम्मानित कांग्रेसजन अपनी उर्जा के साथ समर्पण की भावना के साथ कार्यक्रम को सफल बनायेंगे।
कार्यक्रम को प्रमुख रूप से पूर्व ज़िला अध्यक्ष राम कुमार पाल, कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू”, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल “छोटू”, श्रीकांत वर्मा, सुखीलाल वर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, युवा कांग्रेस के पू्र्व प्रदेश सचिव इंद्रबहादुर सिंह”इंदू”, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित कुमार यादव”संजय”, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मो जियाउद्दीन अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मूलचन्द जायसवाल, नि महासचिव राजीव गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सत्यार्थी, अजय पासवान, दिलीप भाष्कर, शरद दूबे, अनूप मिश्र, शिवप्रसाद यादव, प्रवीन यादव, बृजेश कुमार यादव, राजेश यादव, विपिन यादव, निलाम्बर यादव, सुनील कुमार गौड समेत अनेक कांग्रेसजनों ने सम्बोधित किया।