Homeअम्बेडकर नगरशुकुल बाजार में शराब ठेके के पास ऑटो में मिला युवक का...

शुकुल बाजार में शराब ठेके के पास ऑटो में मिला युवक का खून से लथपथ शव, मौत के कारणों की जांच शुरू

साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर नगर

अंबेडकरनगर बसखारी थाना क्षेत्र के शुकुल बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गुरुवार सुबह शराब ठेके के बगल खड़े एक ऑटो रिक्शा में एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान पड़रिया फौलादपुर गांव निवासी संजय (45) पुत्र रामदुलार के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, संजय शराब का आदी था। कुछ का मानना है कि अत्यधिक नशे की हालत में वह रात भर ऑटो में पड़ा रहा और कड़ाके की ठंड से उसकी मौत हो गई।

हालांकि, ऑटो में खून के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है, जिससे हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। बसखारी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय ने बताया कि मौत के वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
19 %
2.2kmh
2 %
Thu
23 °
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!