Homeअम्बेडकर नगरशहजादपुर से धोखाधड़ी का वांछित आरोपी गिरफ्तार

शहजादपुर से धोखाधड़ी का वांछित आरोपी गिरफ्तार

साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर नगर

अंबेडकरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में वांछित आरोपी को धर दबोचा।थाना कोतवाली अकबरपुर पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे मालीपुर रोड ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर अखिलेश उर्फ पप्पू पुत्र रामनरेश (46 वर्ष) निवासी पटौहा गानेपुर, थाना मालीपुर, अंबेडकरनगर को गिरफ्तार किया।

आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 777/24 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 506 आईपीसी दर्ज है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र कुमार के निर्देशन और सीओ नगर नितीश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने यह सफलता हासिल की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिवांगी त्रिपाठी द्वारा अपनी टीम के साथ आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा चुका है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
20.8 ° C
20.8 °
20.8 °
22 %
1.4kmh
27 %
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
38 °
Tue
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!