Homeअम्बेडकर नगरविश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर राजकीय मेडिकल कॉलेज अंबेडकरनगर में दो दिवसीय...

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर राजकीय मेडिकल कॉलेज अंबेडकरनगर में दो दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न

साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर नगर

अंबेडकरनगर विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, अंबेडकरनगर में मनोचिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम (09-10 अक्टूबर) का सफल समापन हुआ।पहले दिन रंगोली, नुक्कड़ नाटक और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गईं, जिनमें बी.एससी. नर्सिंग व मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दूसरे दिन विशेष व्याख्यान सत्र हुआ, जिसमें आगरा मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार और अलीगढ़ मेडिकल यूनिवर्सिटी की क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. फिरदौस जहां ने मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन व मनोवैज्ञानिक संतुलन पर अपने विचार साझा किए।इस मौके पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मुकेश कुमार यादव, वाइस प्रिंसिपल डॉ. उमेश वर्मा, डॉ. अमित गुप्ता सहित कई विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सहयोग व संवेदनशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
28.9 ° C
28.9 °
28.9 °
15 %
2.1kmh
16 %
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
39 °
Tue
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!