Homeअम्बेडकर नगरविद्युत कर्मचारियो का शोषण न रूका तो होगा आंदोलन:- कृष्ण कुमार यादव...

विद्युत कर्मचारियो का शोषण न रूका तो होगा आंदोलन:- कृष्ण कुमार यादव विद्युत विभाग के निविदा/संविदा कर्मचारियों के समर्थन में उतरी कांग्रेस


अम्बेडकरनगर, विद्युत विभाग में निजीकरण व निविदा कर्मियों के छटनी का फैसला तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाना चाहिए उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कही।
उन्होंने कहा इस मामले में प्रबंधन समिति को आंदोलनरत कर्मचारियों से तत्काल वार्ता करनी चाहिए जबकि जिम्मेदार लोग वार्ता करने के बजाए बिजली कर्मचारियों, निविदा/संविदा कर्मियों और अभियंताओं का उत्पीड़न करने पर उतारू है जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार पाल, सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस गुलाम रसूल “छोटू”, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उदयभान मिश्र “राजबहादुर”, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित कुमार यादव”संजय” ने कहा कांग्रेस पार्टी पीडितो के साथ खडी है, कांग्रेस पार्टी किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय बर्दाश्त नही करेंगी। यदि कर्मचारियो की नही सुनी गई तो उनके हक की लड़ाई मे कांग्रेस पार्टी बराबर साथ खडी रहेगी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रेहान जैदी ने बताया विद्युत निगमों के निजीकरण व निविदा कर्मियों की छटनी के विरोध में बिजली विभाग के निविदा/संविदा कर्मचारियों के जिला मुख्यालय पर चल रहे धरना को आज कांग्रेस पार्टी ने अपना समर्थन दिया। विद्युत निगमों के निजीकरण एवम् निविदा कर्मियों के छटनी के विरोध में बिजली कर्मचारियों के जिला मुख्यालय पर चल रहे धरने मे शामिल होकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने आंदोलनरत कार्मचारियो से उनकी समस्याएं सुनी व उनके धरने को समर्थन दिया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
27.6 ° C
27.6 °
27.6 °
80 %
3.9kmh
100 %
Fri
28 °
Sat
32 °
Sun
29 °
Mon
30 °
Tue
29 °

Most Popular

error: Content is protected !!