Homeअम्बेडकर नगरवरिष्ठ कांग्रेस नेता मस्तराम शर्मा नही रहे

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मस्तराम शर्मा नही रहे


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने फोन पर वार्ता कर शोकसंतप्त परिवार को सांत्वना दी और जल्द उनके घर आने का आश्वासन दिया

अम्बेडकरनगर जनपद के बरामदपुर जरियारी ग्रामसभा निवासी कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता मस्तराम शर्मा का बीती रात उनके आवास पर निधन हो गया। मस्तराम शर्मा जन्म से लेकर मृत्युपरंत कांग्रेसी रहे कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों मे शामिल होने के लिए वे अपने गांव बरामदपुर जरियारी से पदयात्रा करके कार्यक्रम स्थल तक पहूचते थे अपने इन्ही गुणो से उन्होंने अपनी शाख स्थापित की।उनके निधन से कांग्रेस पार्टी की अपूर्णनीय छति हुई। उनके निधन का समाचार सुनकर समस्त कांग्रेसजन स्तब्ध रह गये। भगवान मस्तराम शर्मा की आत्मा को शान्ति प्रदान करे और उन्हे अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे ऐसी सभी कांग्रेसजनों ने प्रर्थना की।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू” ने बताया उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने फोन पर बात कर शोकसंतप्त परिवार को ढाढस बधाया और जल्द ही बरामदपुर जरियारी आकर मस्तराम शर्मा के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मस्तराम शर्मा के अंतिम संस्कार में शामिल होने वालो मे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार पाल, ए आई सी सी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी, नि प्रदेश सचिव मो अनीश खान, पूर्व प्रदेश सचिव अमित जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू ,पूर्व सभासद द्विजेन्द्र नारायण शुक्ल, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, अमृत राज वर्मा, आशाराम यादव, ब्लाक अध्यक्ष अकबरपुर मो जियाउद्दीन अंसारी, राजेश प्रजापति, नगर अध्यक्ष अकबरपुर असगर अली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चिंताहरण पाण्डेय, जिला महासचिव शीतला प्रसाद श्रीवास्तव “सोनू”, नंदकुमार गुप्ता “दद्दू” , दीपक वर्मा राजपत पटेल, नगर अध्यक्ष अकबरपुर असगर अली, पवन वर्मा, अंकुर पाण्डेय , कपिल देव वर्मा, जितेंद्र राव, राजेश वर्मा, वीपत राम यादव समेत अनेक कांग्रेस जन मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
19 %
2.2kmh
2 %
Thu
23 °
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!