साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर नगर
अम्बेडकर नगर मेडिकल कॉलेज में आपको बताते चले कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों के इलाज हेतु जैसे डाक्टरों की तैनाती होती है वैसे ही इतने बड़े स्तर पर विद्युत् व्यस्था, भवन,सड़क, जल निकासी आदि को सुचार रूप से चलाने के लिऐ शासन से इंजीनियरों की तैनाती हेतू किए जा रहे पत्राचार के क्रम में माननीय जिलाधिकारी अम्बेडकर नगर अनुपम शुक्ला जी के द्वारा शासन से तैनाती होने तक तीन अभियंताओं को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से मेडिकल कॉलेज सम्बद्ध कर दिया गया है।
उक्त तैनाती से आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी जिसका फ़ायदा मेडिकल कालेज में भर्ती मरीजों के साथ साथ कैंपस में निर्वसित डाक्टरों, कर्मचारियों और छात्र छात्राओं को भी मिलेगा। आज यह जानकारी देते हुए मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डा मुकेश यादव ने माननीय जिलाधिकारी महोदय का पूरे मेडिकल कॉलेज की तरफ से आभार प्रकट किया और साथ ही सम्बद्ध किए गए अभियंताओं श्री मनीष पटेल अवर अभियंता सिविल, श्री इल्तिकार आदिल अवर अभियंता विद्युत और श्री अमित सिंह अवर अभियंता मैकेनिकल का सभी की तरफ से स्वागत किया। उम्मीद ही नहीं यह भरोसा भी है की प्रधानाचार्य जी के इस प्रयास से मेडिकल कॉलेज की मूलभूत सुविधाएं और बेहतर होंगी।



