Homeअम्बेडकर नगरमहिला गांजा तस्कर को बसखारी पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला गांजा तस्कर को बसखारी पुलिस ने किया गिरफ्तार

साकेत न्यूज संवाददाता

अंबेडकर नगर इन दिनों बसखारी थाना अध्यक्ष संत कुमार सिंह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं,, ताबड़तोड़ कई घटनाओं का खुलासा करने के बाद क्षेत्र में अपराधियों में खौफ का माहौल है।

इसी कड़ी में आज एक महिला को बसखारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है,, जिसके कब्जे से लगभग ढाई किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है,, इस महिला गांजा तस्कर का कारोबार कई जिलों में बड़े पैमाने पर फैला हुआ है।

इस महिला की तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी,,गांजा तस्कर महिला अपना अलग-अलग नाम बदलकर कई जिलों में गांजा बेचने का कार्य करती थी,, महिला का काल्पनिक नाम रूपाली उम्र 25 वर्ष जो की जैतपुर थाना क्षेत्र की निवासी है।

यह महिला पूर्व में भी गांजा तस्करी के आरोप में जेल जा चुकी है।महिला को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका बसखारी थाना अध्यक्ष संत कुमार सिंह, उप निरीक्षक कमलेश यादव, कांस्टेबल ललित सरोज, वह अन्य पुलिस कर्मियों ने मिलकर इस महिला को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

थाना अध्यक्ष संत कुमार सिंह ने बताया महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया,,,

RELATED ARTICLES
Jharkhand
light rain
25.7 ° C
25.7 °
25.7 °
87 %
0.8kmh
39 %
Sat
32 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
29 °
Wed
30 °

Most Popular

error: Content is protected !!