साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर नगर
अम्बेडकरनगर कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रव्यापी संगठन सृजन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है, मजबूत संगठन का निर्माण कांग्रेसजनों के सक्रिय सहयोग से ही किया जा सकेगा उक्त बातें संगठन सृजन अभियान के कोआर्डिनेटर विजय पाण्डेय ने कही।
उन्होंने कहा मजबूत संगठन के लिए प्रत्येक कांग्रेसजन को सक्रिय सहयोग कर गांव गांव मे पुराने कांग्रेसजनों को चिह्नित करके उन्हे सक्रिय कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने प्रत्येक कांग्रेसजनों के सहयोग से कांग्रेस पार्टी प्रत्येक बूथ तक जाकर मजबूत संगठन तैयार करेंगे।
ए आई सी सी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी, पूर्व ज़िला अध्यक्ष अजय सिंह “कप्तान”, सुनील मिश्र, राम कुमार पाल, गुलाम रसूल “छोटू”, अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू”, सुनील सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक पाठक, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, ने कहा संगठन सृजन अभियान एक नई और सकारात्मक शुरुआत है।जिसमें अम्बेडकरनगर के कांग्रेसजन नवनिर्माण का संकल्प अवश्य पूरा करेंगे। कांग्रेस के संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिये जो अभिनव प्रयास प्रारंभ हुआ है उसे हम सब मिलकर अम्बेडकरनगर में सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल करेंगे।
कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू” ने बताया अम्बेडकरनगर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर संगठन सृजन की बैठक की गई, बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव और संचालन युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन सृजन कोआर्डिनेटर विजय पाण्डेय मौजूद रहे।
बैठक को प्रमुख रूप से ए आई सी सी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह “कप्तान”, राम कुमार पाल, पूर्व सभासद द्विजेन्द्र नारायण शुक्ल, कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू”, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल “छोटू”, सुनील सिंह, सुखीलाल वर्मा, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष डॉ आर पी कौशल, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उदयभान मिश्र “राजबहादुर”, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक पाठक, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मो जियाउद्दीन अंसारी, अमरनाथ यादव, सुरेंद्र यादव, सरिता यादव, नि नगर अध्यक्ष राजेश प्रजापति, नि ब्लाक अध्यक्ष अकबरपुर आदित्य नारायण तिवारी, कुलदीप उपाध्याय, नि ब्लाक अध्यक्ष कटेहरी देवमणि पाठक, नंदकुमार गुप्ता “दद्दू”, राम केवल मौर्य, राजीव गुप्ता, अबू सहमा, ज्ञानेंद्र पाठक “नन्हे”, मो इम्तियाज, सुशील गौतम, असगर अली, इरशाद अली, पन्ना लाल कन्नौजिया, शिव प्रसाद सिंह, विकलांग प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष राजेश वर्मा, जितेंद्र राव एडवोकेट, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित कुमार यादव”संजय”, अशोक सत्यार्थी, नवीरजा, राजकुमार तेली, पवन वर्मा, शैलेश सैनी, राकेश चौधरी, दीपक मिश्र, कपिल देव वर्मा, राजमणि वर्मा, महेंद्र यादव, निजामुद्दीन, महेंद्र प्रताप वर्मा “मक्कू”, बृजेश यादव, निलांबर यादव, विपिन यादव, राजेश सिंह, अजय कुमार, समेत अनेक कांग्रेसजनों ने सम्बोधित किया।