साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर नगर
अम्बेडकरनगर (टांडा):
थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के बहोरापुर निवासी राम अकबाल त्रिपाठी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर भूमि पर जबरन कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना दिनांक 25 जून 2025 की है। राम अकबाल त्रिपाठी का आरोप है कि शाम लगभग 4:30 बजे सुमन देवी पत्नी स्वर्गीय स्वामीनाथ दुबे, सौमित्र दुबे पुत्र स्व. स्वामीनाथ दुबे (निवासी हयातगंज, टांडा) एवं दो अन्य अज्ञात व्यक्ति उनके नाम की बैनामा जमीन (गाटा संख्या 34, ग्राम शाहपुर कुरमौल) पर जबरन कब्जा करने पहुंचे।

आरोपियों ने उक्त भूमि पर बने मकान की सीमेंट व दीवारों को तोड़ने की कोशिश की। जब त्रिपाठी ने विरोध किया तो उन्हें अपशब्द कहे गए और धक्का-मुक्की की गई। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग और राहगीर पहुंचे, जिसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। जाते-जाते आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वे अगली बार दोबारा आकर कब्जा करेंगे।
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है और भूमि पर अवैध कब्जा रोकने की गुहार लगाई है।