Homeअम्बेडकर नगरबीएलओ आशा देवी की मेहनत लाई रंग: 735 मतदाताओं के 100% फॉर्म...

बीएलओ आशा देवी की मेहनत लाई रंग: 735 मतदाताओं के 100% फॉर्म डिजिटाइज, जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत टांडा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर-244 (प्राथमिक विद्यालय धौरहरा) की बीएलओ श्रीमती आशा देवी (आंगनवाड़ी कार्यकत्री) ने अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया है।उन्होंने अपने बूथ के सभी 735 मतदाताओं तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्र पहुंचाए और निर्धारित समय में शत-प्रतिशत प्रपत्र एकत्र कर बीएलओ ऐप पर पूरी तरह डिजिटाइज कर दिए।इस असाधारण प्रदर्शन को देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने श्रीमती आशा देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि आशा देवी का यह समर्पण अन्य बीएलओ के लिए प्रेरणास्रोत है।सम्मान समारोह में जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ और संबंधित कार्मिकों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय बनाते हुए शेष मतदाताओं के गणना प्रपत्र शीघ्र एकत्र कर उनका 100% डिजिटाइजेशन समयबद्ध ढंग से पूरा करें।कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी टांडा शशि शेखर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
19 %
2.2kmh
2 %
Thu
23 °
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!