Homeअम्बेडकर नगरपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने मनाया सद्भावना...

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने मनाया सद्भावना दिवस, वृद्धाश्रम में फल वितरण

साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर नगर

अंबेडकरनगर भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 81वीं जयंती कांग्रेसजनों द्वारा जिले में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने की और संचालन जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल “छोटू” ने किया।

जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि देश की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा पीढ़ी है। यदि उन्हें सही दिशा मिले तो सामाजिक परिवर्तन संभव है। इसी सोच के साथ राजीव गांधी ने युवाओं के हित में अनेक कार्य किए और ग्रामीण एवं गरीब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु नवोदय विद्यालय की स्थापना की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की जयंती धर्म, जाति और भाषा के भेद से ऊपर उठकर इंसानियत के आधार पर एक-दूसरे से जुड़ने का संदेश देती है।

पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार पाल ने कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे और उन्होंने भारत जैसे बहुधर्मी राष्ट्र में आपसी भाईचारा एवं सद्भावना को बनाए रखने पर जोर दिया। इसी कारण उनकी जयंती “सद्भावना दिवस” के रूप में मनाई जाती है।कार्यक्रम के उपरांत वृद्धाश्रम दहीरपुर में फल वितरण किया गया। तत्पश्चात कांग्रेसजनों ने सहकारी समिति असरफपुर पचाऊख का दौरा कर खाद वितरण की जानकारी ली और किसानों से संवाद किया।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू”, उदयभान मिश्र “राजबहादुर”, ज्ञानेंद्र पाठक “नन्हे”, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, नगर अध्यक्ष अकबरपुर असगर अली, ब्लाक अध्यक्ष मो. जियाउद्दीन अंसारी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अमित कुमार यादव “संजय”, वरिष्ठ नेता सैयद चमन मेहंदी जैदी, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव “सोनू”, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जलालपुर राजेंद्र प्रसाद सिंह, पवन वर्मा, कपिल देव वर्मा, राजमणि वर्मा, शैलेश सैनी, मनोज कुमार, अन्नू सिंह, नीलांबर यादव, चंद्रभान राजभर समेत अनेक कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
20.8 ° C
20.8 °
20.8 °
22 %
1.4kmh
27 %
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
38 °
Tue
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!