Homeअम्बेडकर नगरपुलिस लाइन में धूमधाम से मना बाल दिवस! वामासारथी अध्यक्ष अपर्णा ने...

पुलिस लाइन में धूमधाम से मना बाल दिवस! वामासारथी अध्यक्ष अपर्णा ने बच्चों के साथ लगाई दौड़, बांटे ट्रॉफी-चॉकलेट; आरुष-ओम बने स्टार!

साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर नगर

अंबेडकरनगर पुलिस लाइन में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। वामासारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर की जनपदीय अध्यक्ष श्रीमती अपर्णा ने पुलिसकर्मियों के बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।कार्यक्रम में स्पून रेस, बॉल थ्रो, रनिंग रेस तथा म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें छह से नौ वर्ष तथा दस से चौदह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

Oplus_131072

रनिंग रेस के छह से नौ वर्ष वर्ग में आरुष प्रथम, आकर्षित चौधरी द्वितीय तथा हिमान्या तृतीय रहे, जबकि दस से चौदह वर्ष वर्ग में अर्चितेश प्रथम, हिमांशु द्वितीय तथा ओम तृतीय स्थान पर रहे। बॉल थ्रो में छह से नौ वर्ष वर्ग में वेद प्रथम, आरुष द्वितीय तथा श्रेयांश तृतीय रहे। दस से चौदह वर्ष वर्ग में ओम प्रथम, आयुष द्वितीय तथा हिमांशु तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्पून रेस में श्रेयांश अविराज विजेता बने। म्यूजिकल चेयर के छह से नौ वर्ष वर्ग में आयुष्मान यादव प्रथम, श्रेयांश द्वितीय तथा काव्या तृतीय रहे। दस से चौदह वर्ष वर्ग में प्रवीण मिश्रा प्रथम, श्रद्धा मौर्या द्वितीय तथा भावेश तृतीय स्थान पर रहे।

Oplus_131072

विजेताओं को ट्रॉफी तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, चॉकलेट व रिटर्न गिफ्ट प्रदान किए गए। श्रीमती अपर्णा ने कहा कि बच्चे भविष्य का आधार हैं और पुलिस परिवार उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे आयोजन आत्मविश्वास, खेल भावना तथा रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं।प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार, श्रीमती कृष्णा सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी महिला उप निरीक्षक शिवांगी त्रिपाठी, वामासारथी महिला आरक्षी पूजा मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
19 %
2.2kmh
2 %
Thu
23 °
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!