Homeअम्बेडकर नगरदेव दीपावली पर टाण्डा घाट पर जलाए जाएंगे 51 हजार मिट्टी के...

देव दीपावली पर टाण्डा घाट पर जलाए जाएंगे 51 हजार मिट्टी के दीपक,

साकेत न्यूज काशी मिश्रा

टांडा हनुमानगढ़ी घाट पर देव दीपावली के अवसर पर 51हजार मिट्टी के दीयों से घाट जगमगाएंगे। दीपोत्सव कार्यक्रम का आरंभ शंखनाद से होगा। मां सरयू आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

देव दीपावली पर टाण्डा एक बार फिर प्रकाश, आस्था और संस्कृति के संगम की साक्षी बनेगी। देव दीपावली पर 51 हजार से अधिक मिट्टी के दीये जलाने की व्यवस्था की है। दीपक, तेल एवं बाती आदि का वितरण प्रारंभ हो चुका है।

अध्यक्षता कर रहे प्रकाश यादव ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत शंखनाद और डमरू की गूंज से होगी। उन्होंने बताया कि देव दीपावली की पावन संध्या पर टाण्डा हनुमान गढ़ी घाट अद्भुत रोशनी और आस्था के रंगों से जगमगाएगा।

इसके साथ ही हनुमान गढ़ी घाट पर के हनुमान गढ़ी द्वार के सामने रात्रि आठ बजे 10 मिनट की ग्रीन आतिशबाजी का फ्री आयोजन भी किया जाएगा। आज की मीटिंग पर मौके पर यश अग्रहरि मनोज गुप्ता जयप्रकाश यादव आकाश शाह राहुल अग्रवाल सुधीर अग्रहरि रोहित गुप्ता मन्नू यादव रितेश मिश्रा मक्खन जायसवाल भूपेश जायसवाल आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
20.8 ° C
20.8 °
20.8 °
22 %
1.4kmh
27 %
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
38 °
Tue
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!