Homeअम्बेडकर नगरदिव्यांगजन की समस्याओं के समाधान हेतु संयुक्त मोबाइल कोर्ट का आयोजन

दिव्यांगजन की समस्याओं के समाधान हेतु संयुक्त मोबाइल कोर्ट का आयोजन

साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर नगर

अंबेडकरनगर के कलेक्ट्रेट सभागार में आज दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से आयुक्त दिव्यांगजन, भारत सरकार तथा राज्य आयुक्त दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश द्वारा संयुक्त मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कोर्ट में पंजीकृत दिव्यांगजनों की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना गया। अपराह्न 2 बजे तक कुल 168 प्रकरणों की सुनवाई की गई। इनमें से मेडिकल बोर्ड की उपस्थिति में तत्काल कार्यवाही करते हुए 16 दिव्यांगजनों को मौके पर ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।

मोबाइल कोर्ट के माध्यम से आवास, शौचालय, पेंशन, ट्राई साइकिल, राशन कार्ड आदि से संबंधित मामलों पर पात्रता एवं उपलब्धता के अनुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।कलेक्ट्रेट सभागार में चल रही यह मोबाइल कोर्ट निरंतर संचालित है और दिव्यांगजनों की शेष समस्याओं पर सुनवाई जारी है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
28.9 ° C
28.9 °
28.9 °
15 %
2.1kmh
16 %
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
39 °
Tue
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!