Homeअम्बेडकर नगरटांडाभारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के निर्देश पर टाण्डा नगर मे हर...

भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के निर्देश पर टाण्डा नगर मे हर घर तिरंगा यात्रा अभियान की शुरुआत की – नगर अध्यक्ष तेजस्वी जायसवाल

साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर नगर

भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के निर्देश पर हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत आज टाण्डा नगर मे झारखंड महादेव मंदिर से चौक घंटाघर तक जूलूस यात्रा के रूप सैकडों जनमानस के साथ गगन भेदी नारों से गुंजायमान करते हुए सम्पन्न कराया गया। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष भाजपा तेजस्वी जायसवाल ने किया।

जहां मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता , पूर्व जिलामहामंत्री घिसियावन मौर्या , भाजपा वरिष्ठ नेता श्याम बाबू गुप्ता , पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल , पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा लीलावती वर्मा , ने तिरंगा यात्रा को चौक घंटाघर पर संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनमानस में राष्ट्र के एकता अखंडता भाईचारा बनाने के लिए और ब्रिटिश हुकूमत से आजादी यूं ही नहीं मिल गई, इसके पीछे अनगिनत कुर्बानियां, त्याग और संघर्ष की गाथाओं को बताया , कार्यक्रम का कुशल संचालन नगर महामंत्री राकेश गौड जी ने किया एवं यात्रा समापन अभियान संयोजक दशरथ मांझी जी, सहसंयोजक के रूप में अशोक विश्वकर्मा जी एवं रीदम खन्ना जी के नेतृत्व मे सम्पन्न हुवा।

आशीष सोनी जी, माननीय सभासद आशीष यादव जी द्वारा सभी को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मिष्ठान वितरण किया गया। मातृशक्तियो ने भी यात्रा मे बड़चड़ कर सहभागिता किया।

जहाँ विशू सलूजा जी,, संजीव जायसवाल, सभासद राकेश गुप्ता, राकेश यादव, मनोज मिश्रा, जयप्रकाश यादव, जिला मंत्री सुनील पासवान, प्रिंस राय, घनश्याम यादव, बबीता चौरसिया, रोहित गोडसे, हिरोज अहमद, मकसूद आलम, शिवम मौर्य, अप्पू सोनी,दुर्गेश पाठक, बच्चू लाल भारती, मंजू गुप्ता, संतोषी तिवारी, सोनल सिंह सहित संगठन के नगर पदाधिकारी, मोर्चाअध्यक्षगण , शक्तिकेंद्र संयोजक, प्रवासीगण, माननीय सभासद गण, बूथअध्यक्ष गण सहित अन्य गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
20.8 ° C
20.8 °
20.8 °
22 %
1.4kmh
27 %
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
38 °
Tue
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!