Homeअम्बेडकर नगरटांडा कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरों को किया गिरफ्तार

टांडा कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरों को किया गिरफ्तार

सम्पादक काशी मिश्रा

अम्बेडकरनगर ! पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी के 5 लाख 47 हजार 500 रुपये के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना टाण्डा पुलिस टीम द्वारा की गई है, जिन्होंने मुकदमा अपराध संख्या 122/25 धारा 305 (ए 317(2),317(5),61(2) बीएनएस से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। चोरी की घटना दिनाँक 29.04.2025 को वादी शशिकान्त ओझा पुत्र गौतम ओझा निवासी चिन्तौरा चौराहा पैकोलिया द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया था
कि दिनांक 27.04.2025 को वादी के साथ काम करने वाले रणविजय यादव पुत्र नन्दा यादव वादी के साथ बैठकर खाना खाया तथा रात्रि 09.00 बजे आँधी तूफान आने की वजह से
बिजली गुल होने पर वादी छत पर चला गया जब वापस आया तो रणविजय चला गया था। वादी भी अपने कमरे में जाकर सो गया तथा सुबह जब वादी जगा तो बैग में रखे हुए 05 लाख 50,000/- रूपये गायब थे ।वही
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चोरी का शीघ्र अनावरण हेतु थाना स्थानीय पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।इसी दौरान 29.04.2025 को थाना टाण्डा पुलिस को मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटना से सम्बन्धित अभियुक्त त्रिमुहानी हाईवे पर है। जिनको पुलिस टीम द्वारा तत्काल त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबन्दी कर पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण रणविजय यादव पुत्र स्व0 नन्दा यादव उम्र 48 वर्ष निवासी अराजी देवारा देवमूरत का पूरा थाना राजेसुल्तानपुर सोनमती पत्नी रणविजय यादव उम्र 46 वर्ष निवासी अराजी देवारा देवमूरत का पूरा थाना राजेसुल्तानपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा दिया गया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28.3 ° C
28.3 °
28.3 °
78 %
3kmh
100 %
Fri
29 °
Sat
32 °
Sun
29 °
Mon
30 °
Tue
29 °

Most Popular

error: Content is protected !!