Homeअम्बेडकर नगरजिले के अलग अलग हिस्सों से रात्रि में आसमान में ड्रोन उड़ने...

जिले के अलग अलग हिस्सों से रात्रि में आसमान में ड्रोन उड़ने की खबरें आई सामने

साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर नगर

अंबेडकरनगर । जिले के अलग अलग हिस्सों से रात्रि में आसमान में ड्रोन उड़ने की खबरें सामने आ रही हैं । गांव के ऊपर उड़ते ड्रोन को देख कर ग्रामीणों में दहशत है । ग्रामीण किसी अनहोनी से अपने को बचाने के लिए रात्रि में हाथ में लाठी डंडा लेकर पहरा दे रहे हैं । आसमान में उड़ता ड्रोन एक पहेली बना हुआ है ।

रात्रि के समय आसमान में ड्रोन उड़ने की खबर शुक्रवार की रात को टांडा कोतवाली क्षेत्र से सामने आई । जहां ग्रामीणों ने रात्रि तकरीबन 9 बजे आसमान में ड्रोन उड़ता हुआ देखा । बताया जा रहा है कि तकरीबन आधे घंटे की उड़ान के बाद ड्रोन आसमान की ऊंचाई पर गया और फिर लापता हो गया ।

ड्रोन उड़ने की दूसरी शनिवार की रात को इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के दो गांव से आई है । जहां करीब रात्रि आठ बजे ग्रामीणों ने दो दो ड्रोन को उड़ते हुए देखा । इस तरीके से आसमान में ड्रोन उड़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है ।

ग्रामीण किसी अनहोनी से बचने के लिए अब गांव के बाहर घूम घूम कर पहरा दे रहे हैं । युवा हो या फिर महिला या पुरुष सभी लोग बारी बारी पहरेदारी कर रहे हैं । हाथ में लाठी डंडा और टार्च लेकर गांव के युवक पहरेदार बने हैं । ड्रोन कहां से आया किसने उड़ाया और उसका मकसद क्या है यह किसी को नही पता ।

ग्रामीणों का कहना है कि ड्रोन उड़ने से लोगों में डर का माहौल है । इस लिए हम सब खुद गांव की रखवाली कर रहे हैं ।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
28.9 ° C
28.9 °
28.9 °
15 %
2.1kmh
16 %
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
39 °
Tue
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!