Homeअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी ने किसान के खेत में पक कर तैयार धान को हसिया...

जिलाधिकारी ने किसान के खेत में पक कर तैयार धान को हसिया से काटा

साकेत न्यूज काशी मिश्रा

जिलाधिकारी ने क्राप कटिंग के जरिए परखा धान का उत्पादन

अंबेडकर नगर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा तहसील अकबरपुर अन्तर्गत राजस्व ग्राम हाजीपुर मरूई में खरीफ़ सीजन की फसल धान की क्रॉप कटिंग cce agri app के माध्यम से की गई तथा उत्पादकता का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा किसान के खेत में पक कर तैयार धान को फसल की हसिया से कटाई की गई।

इस दौरान मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा रैंडमली ऑनलाइन चयनित ग्राम हाजीपुर मरूई के गाटा संख्या 08 और 267 जगराम एवं रामनयन के खेत मे 10 मीटर भुजा वाले समबाहु त्रिभुज क्षेत्र के अन्तर्गत खरीफ फसल धान की कटाई एवं मड़ाई कर उससे प्राप्त धान का वजन भी कराया गया। गाटा संख्या 08 में निर्धारित क्षेत्रफल (43.30वर्ग मीटर ) मे 22.540 किग्रा तथा गाटा संख्या 267 में निर्धारित क्षेत्रफल (43.30वर्ग मीटर ) मे 21.200 किग्रा की फसल का उत्पादन प्राप्त हुआ, जिसके अनुसार प्रति हेक्टेयर उत्पादकता क्रमशः लगभग 52 एवं 49 कुंतल होती है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को उपज के सही आँकड़े शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित लोगों से क्षेत्र में उत्पादित की जाने वाली प्रमुख फसलों, धान की विभिन्न किस्मो व उत्पादकता संबंधी जानकारी भी प्राप्त की गई। क्रॉप कटिंग या फसल कटाई के प्रयोग द्वारा क्षेत्र में फसल की औसत पैदावार निकाली जाती है क्रॉप कटिंग के आधार पर ही जनपद के कृषि उत्पादन के आंकड़े तैयार कर शासन को भेजे जाते है और इसी आधार पर फसल बीमा धारकों को नुकसान का मुआवजा भी दिया जाता है कृषि विभाग जनपद के समस्त क्षेत्रों के क्रॉप कटिंग के आंकड़ों को संग्रहित करके शासन को भेजता है इसके आधार पर ही जनपद के विभिन्न फसलों का प्रति हेक्टेयर उत्पादकता का निर्धारण किया जाता है इस मौके संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
19 %
2.2kmh
2 %
Thu
23 °
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!