Homeअम्बेडकर नगरजलालपुर कोतवाली से गायब हुआ सीज किया गया डीजे की खबर को...

जलालपुर कोतवाली से गायब हुआ सीज किया गया डीजे की खबर को जलालपुर कोतवाल ने बताया निराधार सामान बरामद!

साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर नगर

अंबेडकरनगर जनपद के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस द्वारा सीज किए गए वाहन समेत डीजे मशीन व अन्य लाखों रुपये के म्यूजिक सिस्टम रहस्यमय तरीके से कोतवाली परिसर से ही गायब हो जाने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इस संबंध में जब थाना जलालपुर के थाना अध्यक्ष से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि डीजे संचालक की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल छानबीन की और डीजे का सामान बरामद कर लिया गया है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत तरीके से खबरें प्रसारित की जा रही हैं, जबकि वस्तुतः ऐसा कोई मामला नहीं है जैसा वायरल पोस्टों में बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
19 %
2.2kmh
2 %
Thu
23 °
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!