Homeअम्बेडकर नगरग्राम विकास अधिकारी राजित राम यादव के सम्मान में जलालपुर में आयोजित...

ग्राम विकास अधिकारी राजित राम यादव के सम्मान में जलालपुर में आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह

साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर नगर

जलालपुर, अंबेडकर नगर 1 सितंबर 2025 विकास खंड जलालपुर परिसर के ड्वाकरा हाल में ग्राम विकास अधिकारी राजित राम यादव के सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विकास खंड के सभी ग्राम सचिव, ग्राम प्रधानों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकास खंडाधिकारी दिनेश राम, एडीओ पंचायत बृजेश तिवारी, एडीओ आईएसबी गोरखनाथ मिश्रा सहित विकास खंड के सभी अधिकारी मौजूद रहे। मंचासीन अतिथियों ने श्री यादव को माल्यार्पण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने वक्तव्यों में अधिकारियों ने राजित राम यादव के कार्यकाल की उपलब्धियों को याद करते हुए उनकी निष्ठा, समर्पण और ग्राम विकास में उनके योगदान की सराहना की।

वक्ताओं ने यादव जी के कार्यकाल की यादगार घटनाओं को साझा करते हुए उनके कार्यों को प्रेरणादायी बताया। उपस्थित सभी लोगों ने करतल ध्वनि के साथ उनके सम्मान में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

यह समारोह न केवल राजित राम यादव के योगदान का सम्मान था, बल्कि ग्राम विकास के प्रति उनके समर्पण और सेवा भाव को भी रेखांकित करता रहा। कार्यक्रम का समापन उनके दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
28.9 ° C
28.9 °
28.9 °
15 %
2.1kmh
16 %
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
39 °
Tue
37 °

Most Popular

error: Content is protected !!