Homeअम्बेडकर नगरकार्यकर्ता ही संगठन की नीव -राम कुमार पालसंगठन सृजन अभियान के दौरान...

कार्यकर्ता ही संगठन की नीव -राम कुमार पालसंगठन सृजन अभियान के दौरान कांग्रेस का कारवां बढा

साकेत न्यूज संवाददाता

अम्बेडकरनगर मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं के मजबूत मनोबल से कांग्रेस पार्टी वापसी करेगी उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार पाल ने संगठन सृजन अभियान की बैठक के दौरान कही।
उन्होंने कहा कार्यकर्ता ही संगठन की नींव है उन्ही के बलबूते कांग्रेस पार्टी पंचायत चुनाव से उत्तर प्रदेश मे मजबूती से वापसी करेगी।
नि नगर अध्यक्ष राजेश प्रजापति, पूर्व सभासद द्विजेन्द्र नारायण शुक्ल, कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू”, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल “छोटू”, कुलदीप उपाध्याय, असगर अली ,मो जियाउद्दीन अंसारी ने कहा संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जायेगा, इस अभियान के तहत पार्टी में कार्यकर्ताओं का जुडना शुरू हो गया है जिससे पार्टी मजबूत होगी।

कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू” ने बताया आज नगर कांग्रेस कमेटी की संगठन सृजन की बैठक जिला मुख्यालय के टांडा रोड स्थित (डी एम आवास के समीप ) सैदापुर बाग में हुई। बैठक की अध्यक्षता नि नगर अध्यक्ष राजेश प्रजापति और संचालन गुलाम रसूल “छोटू” ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार पाल एडवोकेट विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सभासद द्विजेन्द्र नारायण शुक्ल मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान महेंद्र प्रताप वर्मा “मक्कू”, की प्रेरणा से मनीराम वर्मा, सुरजीत, रामचंद्र विश्वकर्मा, राजित राम राजभर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेस नेता असगर अली ने किया।

कार्यक्रम को प्रमुख रूप से पूर्व ज़िला अध्यक्ष राम कुमार पाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता द्विजेन्द्र नारायण शुक्ल, कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू”, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल “छोटू”, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मो जियाउद्दीन अंसारी, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष अनुराग तिवारी, नि ब्लाक अध्यक्ष बसखारी कुलदीप उपाध्याय, पी सी सी सदस्य सरिता यादव, साधना नायक , प्रभावती, जिला कांग्रेस नि महासचिव शीतला प्रसाद श्रीवास्तव” सोनू”, सुखीलाल वर्मा, विकलांग प्रकोष्ठ के मंडल प्रभारी राजेश वर्मा, मनजीत राजभर, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित कुमार यादव”संजय”, महेंद्र प्रताप वर्मा “मक्कू”, राजेश नायक, शम्भू नाथ, निजामुद्दीन, मिस्बाहुद्दीन, रीतेश तिवारी, जकीशाह, दीनानाथ यादव, सुनील गौड समेत अनेक कांग्रेसजनों ने सम्बोधित किया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28.3 ° C
28.3 °
28.3 °
78 %
3kmh
100 %
Fri
29 °
Sat
32 °
Sun
29 °
Mon
30 °
Tue
29 °

Most Popular

error: Content is protected !!