साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर
महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, आंबेडकर नगर में 20 नवम्बर 2025 को एमबीबीएस 2025 बैच के स्वागत हेतु स्पर्श-2025 फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन 2024 बैच द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम दो चरणों में संपन हुआ प्रथम चरण में 10 नवीन छात्र और 10 नवीन छात्राओ का चयन उनके बोलने की कला ,आत्मविश्वाश आदि के आधार द्वितीय राउंड के लिए चयन किया गया |
द्वितीय चरण मे संकृतिक कार्यक्रम एवं फाइनल राउंड संम्पन्न हुआ जिसका शुभ आरंभ चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ) मुकेश यादव के कर कमलो द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया | वरिष्ठ छात्रों ने सभी फ्रेशर्स को दही–चीनी खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए उनका स्वागत किया ।
तद्पस्च्यात सांस्कृतिक एवं फाइनल राउंड प्रारंभ किया गया जिसमें छात्रों ने नृत्य, गायन और अन्य प्रस्तुतियों से सभी का मन जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान जूरी मेम्बर के द्वारा चयनित छात्रों का मूल्यांकन होता रहा | संस्कृत कार्यक्रम के अंत में वह समय आया जिसका सबको इंतज़ार था,जिसमे एम बी बी एस 2025 के छात्रों में उपलक्ष्य मिस्टर फ्रेशर बने एवं छात्राओं में तनीषा सिंह मिस फ्रेशर बनी जिसकी घोषणा प्रधानाचार्य महोदय द्वारा की गयी
सभी विजेता छात्र छात्राओं को प्रधानाचार्य एवं संकाय सदस्यों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया | कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य के द्वारा सभी नवीन आगंतुक छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयी| सोशियो–कल्चरल कमेटी के मार्गे दर्शन में बैच 24 के छात्रों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके लिए उनको धन्यवाद किया गया । उपरोक्त कर्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ,डॉ. प्रमोद कुमार यादव, डॉ.बीरेंद्र यादव,डॉ.संजय सिंह,डॉ.पूनम, डॉ रचना मिश्रा, डॉ मुकुल सक्सेना ,डॉ अमित गुप्ता ,डॉ अमित कुमार गुप्ता, डॉ शैलजा मौर्या,डॉ विवेक श्रीवास्तव ,डॉ. अनिल सिंह, डॉ राजेश्वरी,डॉ पूजा चौरसिया,डॉ रणजीत, डॉ संतोष गौतम, डॉ आमोद ,डॉ रवीन्द्र ,डॉ हरजीत आदि समस्त संकाय सदस्य उपस्थित रहें |



