Homeअम्बेडकर नगरअम्बेडकरनगर: न्यायालय के आदेश के बाद भी निर्माण गिराने का आरोप, पीड़ित...

अम्बेडकरनगर: न्यायालय के आदेश के बाद भी निर्माण गिराने का आरोप, पीड़ित ने उठाए सवाल

साकेत न्यूज संवाददाता अम्बेडकर

अम्बेडकरनगर जनपद के टांडा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हसनपुर सुंथर में विवादित भूमि को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिविल न्यायालय द्वारा उक्त भूमि पर पीड़ित उमर मोहम्मद पुत्र दोस्त मोहम्मद के पक्ष में निर्णय दिए जाने के बाद वह अपने स्वामित्व वाली भूमि पर निर्माण कार्य करा रहे थे।
आरोप है कि न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद विपक्षियों द्वारा बीती रात पीड़ित की निर्माणाधीन दीवार गिरा दी गई। जबकि इससे पूर्व दोनों पक्षों के विरुद्ध टांडा कोतवाली पुलिस द्वारा धारा 107/116 के अंतर्गत शांति भंग की आशंका में चालान की कार्रवाई की जा चुकी थी।

Oplus_131072

पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस कार्रवाई के बावजूद विपक्षियों ने कानून को नजरअंदाज करते हुए यह कदम उठाया, जिससे न्यायालय के आदेशों की अवहेलना हुई है। वहीं कुछ लोगों द्वारा इस विवाद को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास भी किया जा रहा है, जबकि सिविल कोर्ट के निर्णय में भूमि का अधिकार स्पष्ट रूप से पीड़ित को दिया गया है और प्रतिवादी पक्ष को मामले से हटा दिया गया है।
पीड़ित का सवाल है कि क्या न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराना पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, और क्या उसे अपने समुदाय विशेष से होने के कारण परेशान किया जा रहा है।
फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई एवं सुरक्षा की मांग की है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
19 %
2.2kmh
2 %
Thu
23 °
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!