Homeअम्बेडकर नगरअंबेडकरनगर पुलिस की बड़ी उपलब्धि : सीसीटीएनएस योजना में पूरे प्रदेश में...

अंबेडकरनगर पुलिस की बड़ी उपलब्धि : सीसीटीएनएस योजना में पूरे प्रदेश में पहला स्थान

साकेत न्यूज काशी मिश्रा

अंबेडकरनगर जिले की पुलिस ने एक और नई सफलता हासिल की है। तकनीकी सेवाएं मुख्यालय, लखनऊ द्वारा जारी रैंकिंग में जुलाई 2025 माह के लिए अंबेडकरनगर जनपद को पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

यह सम्मान जनपद के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के नेतृत्व में सीसीटीएनएस योजना के सफल संचालन, क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण के लिए दिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवाएं) नवीन अरोरा ने प्रशस्ति पत्र जारी कर पुलिस अधीक्षक को बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की।

एडीजी ने अपने प्रशस्ति पत्र में उल्लेख किया कि केशव कुमार द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है और भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता से दायित्वों का निर्वहन करते हुए विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाने में सहयोग मिलता रहेगा।इस उपलब्धि से अंबेडकरनगर पुलिस का मनोबल बढ़ा है और जिले के लोगों में भी गर्व की भावना है कि उनकी पुलिस ने प्रदेश स्तर पर सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
scattered clouds
20.8 ° C
20.8 °
20.8 °
22 %
1.4kmh
27 %
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
39 °
Mon
38 °
Tue
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!