Homeअम्बेडकर नगरअंबेडकरनगर एलोपैथिक राजकीय महामाया मेडिकल कॉलेज को मिले 53 नर्सिंग स्टाफ

अंबेडकरनगर एलोपैथिक राजकीय महामाया मेडिकल कॉलेज को मिले 53 नर्सिंग स्टाफ


जनपद में पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नर्सिंग स्टॉफ को ऑनलाइन नियुक्ति पत्र प्रदान किया जिसके क्रम में मेडिकल कॉलेज को 53 नर्सिंग अधिकारी मिले। उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभागार लोकभवन लखनऊ से किया गया, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के उपरान्त मेडिकल कॉलेज में आए हुए मुख्य अतिथि हरिओम पाण्डे सदस्य विधान परिषद, विशिष्ट अतिथि धर्मराज निषाद विधायक कटहरी एवं अतिथि श्यामसुंदर वर्मा अध्यक्ष जिला पंचायत अम्बेडकर नगर ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नियुक्ति पत्र प्राप्त होने पर सभी नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसरों के चेहरे खिल उठे। हरिओम पाण्डेय जी ने प्रधानाचार्य महोदय के द्वारा नर्सिंग हॉस्टल नहीं होने की जानकारी देने पर कहा कि आप मुझे मांग पत्र दीजिए मैं भरोसा दिलाता हूं कि नर्सिंग हॉस्टल की कमी दूर कर दी जाएगी। मुख्य अतिथि धर्म राज निषाद जी ने अपने संबोधन में नव नियुक्त नर्सिंग स्टॉफ को सेवा भाव से कार्य करने की हिदायत दी। प्रधानाचार्य जी ने अपने संबोधन में बताया कि उक्त नर्सिंग स्टॉफ के आ जाने से मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में इजाफा होगा और स्थिति और बेहतर हो जायेगी। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में कुल 255 नर्सिंग स्टॉफ के सापेक्ष कुल 79 नर्सेज ही तैनात हैं। 56 में से अभी 53 नर्सेज के आ जाने से यह संख्या 132 हो जाएगी। उक्त कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ मुकेश यादव, उपप्रधानाचार्य डॉ उमेश वर्मा, चिकित्सा अधिक्षक डॉ अमित पटेल, चीफ़ प्रॉक्टर डॉ प्रमोद यादव, प्रधानाचार्य नर्सिंग डॉ भास्कर के साथ अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे साथ नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारी गण, एवं छात्र छात्रों की उपस्थिति रही । कार्यक्रम का संचालन डॉ अमित पटेल ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन उप प्रधानाचार्य डॉ उमेश वर्मा जी ने किया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
28.3 ° C
28.3 °
28.3 °
27 %
3.5kmh
0 %
Sun
29 °
Mon
33 °
Tue
34 °
Wed
36 °
Thu
38 °

Most Popular

error: Content is protected !!